फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: दोस्त के साथ हलाला कराने पूर्व पत्नी के घर पहुंचा शख्स, एफआईआर दर्ज

Tue, 14 Sep 2021 01:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

देश की राजधानी दिल्ली के जामिया नगर इलाके से एक हलाला का मामला सामने आया है। जामिया नगर पुलिस ने इस मामले में 30 अगस्त को ही प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
Halala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली के जामिया नगर इलाके से एक हलाला का मामला सामने आया है। जामिया नगर पुलिस ने इस मामले में 30 अगस्त को ही प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जानकारी के अनुसार पीड़िता ने इस मामले में पूर्व पति द्वारा दोस्त से हलाला कराने की कोशिश, दुष्कर्म व मारपीट का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एफआईआर में पीड़िता ने बताया कि 2012 में रियाजुद्दीन नाम के एक व्यक्ति से उसकी शादी हुई थी। लेकिन कुछ साल बाद शख्स ने महिला को तीन तलाक कहते हुए तलाक दे दिया। वह अपने बच्चे के साथ जामिया नगर इलाके में रहती है। अब करीब नौ साल बाद रियाजुद्दीन अपने दोस्त के साथ पीड़िता के घर पहुंचा और उससे हलाला कर दोबारा निकाह करने के लिए दबाव बनाने लगा।

पीड़ित महिला के अनुसार, रियाजुद्दीन खान ने कहा कि पीड़िता उसके दोस्त के साथ हलाला कर ले तो वह उससे दोबारा निकाह कर लेगा। इसका विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए और मारपीट की। साथ ही दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़ित महिला ने ये भी आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक, आरोपी राजनीतिक पार्टी एआईएमआईएम से जुड़ा हुआ है। वह पार्टी का यूपी का सचिव है। महिला ने आरोप लगाया कि राजनीतिक पहुंच के कारण आरोपी उसे और बच्चे को जान से मारने की धमकी दे रहा है। 

इस मामले में आरोपी रियाजुद्दीन का कहना है कि वह राजनीतिक पार्टी एक हफ्ते पहले ही छोड़ चुका है। महिला उस पर पैसे देने के लिए दबाव बना रही थी, जिसके चलते उस पर गलत इल्ज़ाम लगाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें