फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Jahangirpuri Violence: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में हथियार सप्लायर गिरफ्तार, हिंसा के दिन हथियार सप्लाई करने का शक

Wed, 20 Apr 2022 08:53 AM IST
शाहरुख खान एएनआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद जहांगीरपुरी से हथियार सप्लायर  को पकड़ा है, उस पर 60 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस को उसपर हिंसा वाले दिन हथियार सप्लाई करने का शक है।
विज्ञापन
Delhi Police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली की जहांगीरपुरी हिंसा के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में हथियार सप्लायर घायल हो गया है। आरोपी पर हिंसा वाले दिन भी हथियार सप्लाई करने का शक जताया गया है। 
विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, दिल्ली डीसीपी आउटर नॉर्थ बृजेंद्र यादव ने बताया कि मुठभेड़ के बाद जहांगीरपुरी से हथियार सप्लायर पकड़ा गया, वो पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। उस पर पिछले 60 से अधिक मामले हैं। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 
  पांच आरोपियों पर लगा रासुका
विज्ञापन

राजधानी दिल्ली में हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा के दौरान हिंसा पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सख्त रुख अपनाया है। जहांगीरपुरी हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को गृह मंत्रालय को शुरुआती जांच रिपोर्ट सौंप दी। इसमें कहा गया है कि यह हिंसा सोची-समझी आपराधिक साजिश का नतीजा थी। 

रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार ने पांच आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाने को मंजूरी दे दी। हिंसा मामले में शाह के सख्त कार्रवाई के निर्देश पर आरोपी अंसार, सलीम, इमाम शेख उर्फ सोनू, दिलशाद और अहमद पर रासुका लगाया गया है। 
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस घटना पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए सोमवार को दिल्ली के पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। रासुका सरकार और पुलिस को ऐसे आरोपियों को हिरासत में लेकर तहकीकात करने का अधिकार देता है, जिनसे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि हिंसा के दौरान जिस हथियार से गोली चली थी, उसे बरामद कर लिया गया है। रिपोर्ट में हिंसा शुरू होने से लेकर अब तक के घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई है। पुलिस के मुताबिक गत शनिवार को निकाली गई तीसरी शोभायात्रा को पुलिस की अनुमति नहीं थी। दिल्ली पुलिस विस्तृत जांच के बाद केंद्र सरकार को अंतिम रिपोर्ट सौंपेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें