फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू से बेरहमी: ससुराल वालों ने जबरन पिलाया तेजाब, पुलिस ने भी नहीं दिया साथ तो पहुंचे डीसीडब्ल्यू

Fri, 23 Jul 2021 10:10 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली महिला आयोग के अनुसार दिल्ली पुलिस के रोहिणी जिले के किराड़ी इलाके में रहने वाली एक महिला को उसके ससुराल वालों ने जनवरी माह में जबरन तेजाब पिला दिया।
विज्ञापन
acid attack
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली महिला आयोग के पास मध्य प्रदेश के बाद दिल्ली में महिलाओं को सुसराल वालों ने तेजाब पिलाने का मामला सामने आया है। महिला आयोग ने महिला के सुसराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई, लेकिन पुलिस तेजाब पिलाने की धारा नहीं जोड़ी। इस कारण महिला आयोग ने पुलिस को नोटिस जारी किया है। पीड़ित महिला एवं उसके मायके वाले न्याय के लिए छह माह से चक्कर काट रहे थे।
विज्ञापन


दिल्ली महिला आयोग के अनुसार दिल्ली पुलिस के रोहिणी जिले के किराड़ी इलाके में रहने वाली एक महिला को उसके ससुराल वालों ने जनवरी माह में जबरन तेजाब पिला दिया। इसके बाद से ही महिला का दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने पर महिला के भाई ने 20 जुलाई को दिल्ली महिला आयोग की 181 हेल्पलाइन पर कॉल कर सहायता मांगी।

इस बीच दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल और सदस्य प्रोमिला गुप्ता ने महिला से अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान उसके भाई ने स्वाति मालीवाल को बताया कि उनकी बहन के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है और इस घटना को अंजाम देने वाले आजाद घूम रहे हैं।
विज्ञापन


दिल्ली महिला आयोग की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले में एसडीएम के समक्ष लड़की के बयान दर्ज करवाए और एफआईआर दर्ज करवाई। हालाकि पुलिस ने एफआईआर में तेजाब हमले की धारा नहीं जोड़ी।

इस कारण स्वाति मालीवाल ने पुलिस को नोटिस जारी किया है और मामले में 326ए जोड़ने के लिए कहा है। दिल्ली महिला आयोग ने कहा है कि वह महिला की कानूनी लड़ाई में सहायता करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें