फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नोएडा से दिल्ली पहुंचना होगा आसान, मयूर विहार फेज-1 फ्लाईओवर का उद्घाटन कल

Thu, 24 Jan 2019 05:28 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लंबा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नोएडा लिंक रोड से नोएडा-दिल्ली के बीच सफर करने वाले लोगों को मयूर विहार फेज-1 पर सहूलियत मिलने जा रही है। दिल्ली सरकार शुक्रवार को तीन लेन के फ्लाईओवर का उद्घाटन करेगी। इसके बाद नोएडा से दिल्ली की तरफ आने वाले वाहन फर्राटे से निकल सकेंगे।

विज्ञापन


दरअसल, कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान मयूर विहार फेज-1 के सिग्नल पर आधा फ्लाईओवर बनाया गया था। इससे दिल्ली से नोएडा जाने वाला ट्रैफिक गुजरता है, जबकि नोएडा से दिल्ली वाला ट्रैफिक लिंक रोड से होकर आगे बढ़ता है। वहीं, इसी प्वाइंट पर मयूर विहार फेज-1 से आने वाला ट्रैफिक भी मिलता है। इससे कई बार ट्रैफिक जाम हो जाता है।

इससे निजात दिलाने के लिए दिल्ली सरकार ने मई 2015 में फ्लाईओवर के दोहरीकरण पर काम शुरू किया था। इसे बारापूला फेज-3 का हिस्सा बताया गया था। फिलहाल इसे तैयार कर लिया गया है। 25 जनवरी को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें