फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकायुक्त के नोटिस पर राजनीति गरमाई, बीजेपी ने आप पर साधा निशाना

Thu, 24 Jan 2019 05:06 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

लोकायुक्त की तरफ से विधायकों को मिले नोटिस पर राजनीति तेज हो गई है। भाजपा ने इसे लेकर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि लोकायुक्त के विधायकों को दिए जाने वाले नोटिस से आम आदमी पार्टी का अराजकतावादी, अलोकतांत्रिक व असंवैधानिक चेहरा बेनकाब हो गया है। भाजपा इसका कड़ा विरोध करती है।  

विज्ञापन


आगामी विधानसभा के सत्र में भारतीय जनता पार्टी इसका कड़ा विरोध करेगी। गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लोकायुक्त के नोटिस पर चुप्पी साधे हुए हैं। लोकायुक्त की नीयत और बुद्धिमत्ता पर संदेह करना आम आदमी पार्टी के दोहरे चरित्र का परिचायक है। लोकपाल का दम भरने वाली वाली पार्टी शुरू से लोकायुक्त की नियुक्ति के प्रति उदासीन रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें