विशेषताएं और फायदे
- पहले अंडरपास से आउटर रिंग रोड के ट्रैफिक को प्रभावित किए बिना हैदरपुर से बादली की ओर जा सकेंगे वाहन चालक
- दूसरे अंडरपास से आउटर रिंग रोड से शालीमार बाग जाने वाले वाहनों को नहीं करना होगा लूप का इस्तेमाल, 1.5 किमी की दूरी घटेगी
- तीसरे अंडरपास से संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर से आजादपुर जाने वाले वाहनों को मिलेगा फायदा, मुकरबा चौक का ट्रैफिक भी कम होगा। इससे लोगों को जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा और उनकी सहूलियत बढ़ जाएगी
28 कोरोना योद्धाओं के परिवार को 1-1 करोड़ देगी दिल्ली सरकार
कोरोना महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए अपनी जान गंवाने वाले 28 कोरोना योद्धाओं के परिवारों को दिल्ली सरकार 1-1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि देगी। इससे पहले दिल्ली सरकार 31 परिवारों को यह सम्मान राशि दे चुकी है। मंगलवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता में हुई ग्रुप ऑफ़ मिनिस्टर्स की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।
इस दौरान मनीष सिसोदिया ने कहा कि कोरोना योद्धाओं ने महामारी के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना मानवता और समाज की रक्षा करने का काम किया और अपने जीवन का बलिदान दिया। वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि कोरोना के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना लाखों जान बचाने वाले 28 कोरोना वारियर्स के परिवारों के लिए आज दिल्ली सरकार ने एक-एक करोड़ रुपए की सहायता-सम्मान राशि स्वीकृत की है। बैठक में परिवहन व राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत भी मौजूद रहे।