वारदात सोमवार दोपहर करीब दो बजे की है। महिला डॉक्टर जेल नंबर 13 के डेंटल क्लीनिक में कैदियों का इलाज कर रही थी। इसी दौरान एक कैदी नजर बचाकर क्लीनिक के बाथरूम में छिपकर बैठ गया। कैदियों का इलाज करने के बाद महिला डॉक्टर बाथरूम गई।
उसने दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया। अंदर मौजूद विचाराधीन कैदी ने महिला डॉक्टर को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला डॉक्टर ने विरोध किया और कैदी को धकलने की कोशिश की, इस दौरान कैदी के खींचने पर वह गिर गई और उनके हाथ में चोट लग गई। महिला डॉक्टर शोर मचाया और दरवाजा खोलकर बाहर निकली।
शोर शराबा सुनकर सुरक्षा और जेलकर्मी वहां पहुंच गए और आरोपी को पकड़कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके की पहुंचकर छानबीन की। महिला डॉक्टर ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। जिसमें उसने कैदी के दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने महिला के बयान पर दुष्कर्म का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि जेल प्रशासन का कहना है कि आरोपी कैदी ने महिला डॉक्टर से शारीरिक छेड़छाड़ की है। जांच में पता चला है कि आरोपी विचाराधीन कैदी दुष्कर्म के एक मामले में जेल में बंद है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।