फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सरकार ने 500 हाई-मास्ट तिरंगे लगाने के लिए फंड किया जारी 

Wed, 03 Nov 2021 04:58 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

देश की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने की तैयारी दिल्ली सरकार कुछ अनोखे अंदाज में कर रही है।
विज्ञापन
तिरंगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार ने शहर भर में 500 स्थानों पर 35 मीटर ऊंचे तिरंगे लगाने के लिए 104 करोड़ रुपये से अधिक राशि जारी की। देश की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए दिल्ली सरकार के देशभक्ति बजट के तहत लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने तिरंगा लगाने की परियोजना शुरू की है। वह 500 में से पांच हाई-मास्ट वाले तिरंगे पहले ही लगा चुका हैं। शेष अगले साल 26 जनवरी तक स्थापित किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन


पांच हाई मास्ट तिरंगे लगाए जा चुके
पीडब्ल्यूडी के अनुसार, 104.37 करोड़ रुपये की लागत से दिल्ली में 500 विभिन्न स्थानों पर 35 मीटर ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज लगाए जाएंगे। दिल्ली सरकार ने देशभक्ति पर आधारित अपने वार्षिक बजट में मार्च माह में इस संबंध में घोषणा की थी और इसे देशभक्ति बजट नाम दिया था, जिसके तहत दिल्ली में 500 स्थानों पर हाई-मास्ट तिरंगा स्थापित करने के लिए 45 करोड़ रुपये अलग रखे गए थे। पूर्वी किदवई नगर, रानी बाग, पूर्वी विनोद नगर, कालकाजी और द्वारका में पांच हाई मास्ट तिरंगे लगाए जा चुके हैं।

200 फीट ऊंचे तिरंगे की तर्ज पर लगाए जाएंगे
पूर्वी किदवई नगर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्वाचन क्षेत्र नई दिल्ली में आता है। पूर्वी विनोद नगर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के निर्वाचन क्षेत्र पटपड़गंज और रानी बाग पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन के निर्वाचन क्षेत्र शकूरबस्ती में है। ये हाई-मास्ट फ्लैग कनॉट प्लेस में लगे 200 फीट ऊंचे तिरंगे की तर्ज पर लगाए जाएंगे। ये हाई-मास्ट राष्ट्रीय ध्वज बाजार परिसरों, पार्कों, मैदानों, बड़े स्कूल भवनों, आवासीय परिसरों में स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें