दिल्ली के सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के नौवीं व ग्यारवीं के छात्रों के लिए टर्म-1 की अर्धवार्षिक परीक्षाएं एक दिसंबर से शरू होंगी। शिक्षा निदेशालय ने इन परीक्षाओं के लिए स्कूलों को दिशा-निर्देश के साथ परीक्षा तिथियां जारी कर दी है। नौवीं की परीक्षाओं का समापन 16 दिसंबर को समाप्त होंगी वहीं बारहवीं की परीक्षाएं 17 दिसंबर को समाप्त होंगी।
विज्ञापन
सीबीएसई की दसवीं बारहवीं की परीक्षाओं की तरह यह परीक्षाएं भी ओएमआरशीट पर होंगी जिसमें छात्रों को उत्तर देने के लिए चार विकल्प मिलेंगे। विकल्प गलत होने पर केवल एक बार ही बदलाव किया जा सकता है। यदि एक बार से ज्यादा बार उत्तर बदलने पर उत्तर का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।
शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को निर्देशित किया है कि अर्धवार्षिक परीक्षा संबंधी गतिविधियों के लिए बच्चों का सही से मार्गदर्शन किया जाना जरुरी है। नौवीं कक्षा के लिए एक दिसंबर से 16 दिसंबर तक परीक्षाएं होंगी। नौवीं कक्षा की परीक्षा की शुरुआत नेचुरल साइंस के पेपर और ग्यारवीं की परीक्षाएं पॉलिटिकल साइंस विषय के पेपर के साथ होगी।
विज्ञापन
जो विषय इस डेटशीट में नहीं है उनकी परीक्षाएं स्कूल स्तर पर कराई जाएंगी। सुबह की पाली की परीक्षा की समयावधि सुबह 9 बजे से सुबह 10.30 बजे तक की है। जबकि सांध्यकालीन परीक्षा की शुरुआत दोपहर तीन बजे से होगी और परीक्षा शाम 4.30 बजे तक चलेगी। पेपर करने के लिए 90 मिनट मिलेंगे। इसके अलावा प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 20 मिनट मिलेंगे।