फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस: आज 122 अध्यापकों का सम्मान, 'कोरोना योद्धाओं' पर दिल्ली सरकार मेहरबान

Sun, 05 Sep 2021 03:46 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली सरकार ने शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए नियमों में भी ढील दी है। सरकार ने कोरोना में अच्छा काम करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार आज 122 शिक्षकों का सम्मान करेगी। इस बार के शिक्षक सम्मान की खास बात यह है कि इनमें उन अध्यापकों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने कोरोना काल के दौरान उल्लेखनीय काम किए .या महती भूमिका निभाई। 

विज्ञापन


इसीलिए शिक्षक दिवस के अवसर पर दिल्ली सरकार ने शिक्षकों के लिए बड़ी घोषणा की है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि कोरोना काल में अच्छा काम करने वाले शिक्षकों को दिल्ली सरकार सम्मानित करेगी। कोरोना के दौरान शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, क्वारंटीन सेंटर में ड्यूटी देने से लेकर स्कूलों में राशन बांटने, टीका लगवाने, इंफोर्समेंट सबमें शिक्षकों ने काम किया है।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि जिन शिक्षकों ने महामारी के दौरान ड्यूटी की, उन्होंने तमाम चुनौतियों के बीच ऑनलाइन क्लासेज भी जारी रखी। लोगों के प्रवास के दौरान शिक्षकों ने जिम्मेदारी लेकर बच्चों को दिल्ली में रुकवाया, ऑनलाइन क्लासेज के लिए खुद पैसे देकर बच्चों का मोबाइल रिचार्ज कराया। शिक्षकों ने यह साबित किया कि गोविंद से भी आगे गुरु को रखना है।
विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने बताया नियमों में दी गई ढील
मनीष सिसोदिया ने कहा कि इस साल का जो टीचर्स अवार्ड होगा वो भी विशेष रहेगा। पहले ये एकेडमिक परफॉर्मेंस पर होते थे, 2016 में हमने इसे ग्रैंड फंक्शन में बदला था। शिक्षा मंत्री ने कहा, 103 को बढ़ाकर इन पुरस्कारों की संख्या 122 कर दी गई है। पहले 15 साल के अनुभव वाले टीचर्स को ही यह अवार्ड मिलता था, अब इसे बदलकर 3 साल कर दिया गया है। अब हमने गेस्ट टीचर्स, प्राइवेट स्कूल टीचर के लिए भी यह अवार्ड खोल दिया है। 

बनाई गई कई कैटेगरी
मनीष सिसोदिया ने बताया है कि स्कूलों के स्ट्रेंथ के हिसाब से हमने अलग-अलग कैटेगरी बनाई है। इस साल हमने फेस ऑफ DEO के नाम से दो अवार्ड शुरू किए हैं।उनका नाम है राज कुमार और सुमन अरोड़ा। राज कुमार ने 32 घंटे लगातार सितार बजाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया था और सुमन अरोड़ा आईआईटियन हैं जिन्होंने बच्चों को अलग से प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पढ़ाने का बीड़ा उठाया।

इसके तहत वो शिक्षक जो कुछ भी उल्लेखनीय काम कर रहे हैं, जिससे शिक्षा विभाग का नाम बढ़ता है, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब एक ही स्कूल से कितने भी टीचर अप्लाई कर सकते हैं, कोरोना के दौरान किसी ने काम किया है, तो उसे स्पेशल माना जाएगा। सिसोदिया ने जानकारी दी कि, इस बार 1108 आवेदन आए हैं और 122 नाम चुने गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें