फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: जर्जर इमारत में चल रहा था राजन बाबू अस्पताल, सरकार ने बंद करने का दिया आदेश

Sat, 01 Jan 2022 05:31 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन - फोटो : ANI
विज्ञापन

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के राजन बाबू टीबी अस्पताल को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। दिल्ली सरकार ने अस्पताल की जर्जर हो चुकी इमारत को देखते हुए यह फैसला लिया है। एशिया के सबसे पुराने और बड़े इस टीबी अस्पताल की इमारत काफी पुरानी हो चुकी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर भी इसकी जर्जर हालत को लेकर कई वीडियो वायरल भी हुए थे।

विज्ञापन

 
शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि लोगों के जीवन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में चिकित्सक एवं पैरामेडिक्स सेवाओं को फिलहाल रोकने के आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी खतरनाक हालत में लोगों का इलाज करना न सिर्फ मरीजों बल्कि वहां मौजूद डॉक्टर एवं अन्य स्टाफ के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है।

उन्होंने कहा कि निगम ने अस्पताल की इमारत को खतरनाक घोषित कर दिया लेकिन यहां मरीजों का इलाज फिर भी चल रहा है। इसलिए इमारत को तत्काल खाली करा कर बंद करने और इसकी जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री बोले- अस्पताल की तस्वीरें विचलित करने वाली हैं
सत्येंद्र जैन ने कहा कि अस्पताल की जर्जर हालत की जो  तस्वीरें आई है वो काफी विचलित करने वाली हैं। यह निगम की लापरवाही की पराकाष्ठा है। भाजपा शासित निगम के अस्पताल की इमारत के हालात ऐसे हैं कि वह किसी भी समय गिर सकती है। ऐसे में वहां इलाज करना तो दूर, खड़ा होना भी खतरे से खली नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (अर्बन डेवलपमेंट) को इसकी जांच कर दिल्ली सरकार को रिपोर्ट सौंपने के आदेश भी दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें