बेकार पड़े डलावघर से अब लोगों की भूख मिटेगी। यहां से गरीबों को भरपेट भोजन कराया जाएगा। दरअसल कूड़े के ढेर जहां पड़े रहते है इस डलाव घर को अब जन रसोई में बदलने का बीड़ा पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने उठाया है। बदबूदार जगह की सफाई करा कर जन रसोई के लिए खाना इसी डलाव घर में बनेगा और लोगों के बीच वितरीत किया जाएगा।
पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर की सबको भरपेट भोजन के तहत अब तीसरी जन रसोई पतपड़गंज में खुल रही है। ईस्ट विनोद नगर के इस कैंटीन की खास बात यह है की यहां डलावघर को किचन में तब्दील किया गया है। बेकार पड़े इन डलावघर को पूरी तरह बदल कर एक आधुनिक जन रसोई बनाया गया है। अब यहां पर एक खूबसूरत रेस्टोरेंट खुल गया है।
जहां एक रुपये में भरपेट भोजन कराया जाएगा। इस रसोई में 50 लोग एक बार में खाना खा सकेंगे। दिन में 12 बजे से लेकर 3 बजे तक यहां लोग को खाना खिलाया जाएगा। पूर्वी दिल्ली में इस तरह की यह तीसरी रसोई होगी। गांधी नगर और न्यू अशोक नगर में पहले से ही दो जन रसोई चल रही है। जहां हर दिन 1500 लोगों को खाना खिलाया जाता है।
गौतम गंभीर ने बताया कि सबको पौस्टिक भोजन के विजन को अपनाते हुए तीसरी जान रसोई की शुरुआत की जा रही है। कोई भूखा न रहे और सबको भरपेट भोजन मिले इस उद्देश्य से रसोई शुरू की जा रही है। यह रसोई अद्वितीय है क्योंकि भारत में पहली बार खाली ॐडलावघरॐ को एक स्लम क्लस्टर के बीच में एक आधुनिक अत्याधुनिक रसोई में परिवर्तित किया गया है। यह रसोई न केवल भूख से लड़ेगी बल्कि संसाधनों की बर्बादी से भी लड़ेगी और दिल्ली को स्वच्छ बनाने में योगदान देगी।