फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहिणी कोर्ट: दूसरी मंजिल पर जजों के चेंबर में लगी आग, पांच दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

Wed, 18 May 2022 12:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सुबह 11 बजे लगी इस आग को लेकर अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि यह कैसे लगी और इसमें क्या-क्या नुकसान हुआ।
विज्ञापन
Rohini Court - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब दूसरी मंजिल पर स्थित जजों के चेंबर में आग लग गई। आग लगते ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 11:00 बजे रोहिणी कोर्ट में दूसरी मंजिल पर स्थित जज चेंबर नंबर 210 में आग लग गई। आग लगते ही दमकल विभाग को जानकारी दी गई जिसके बाद समय रहते आग को बुझा लिया गया। हालांकि अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि यह आग कैसे लगी और इसमें क्या-क्या नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें