फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पुल बंगश मेट्रो स्टेशन के पास फैक्टरी में लगी आग, 20 से ज्यादा दमकल वाहन मौके पर

Wed, 01 Mar 2023 02:12 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आग कैसे लगी और इसमें कितना नुकसान हुआ इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। अब तक इस मामले में किसी भी जनहानि की कोई खबर नहीं है। 
 
विज्ञापन
दिल्ली की एक फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के पुल बंगश मेट्रो स्टेशन के पास बुधवार को रोशन आरा रोड पर स्थित एक फैक्टरी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां भीषण आग लग गई। आग लगते ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद दमकल विभाग की 18 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन


इस वक्त दमकल वाहन आग बुझाने का कार्य कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह आग लगभग 11.50 बजे लगी। आग लगने से धुआं इतना ज्यादा उठ रहा है कि पूरे इलाके में धुएं का गुबार देखा जा रहा है।
विज्ञापन


आग कैसे लगी और इसमें कितना नुकसान हुआ इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। अब तक इस मामले में किसी भी जनहानि की कोई खबर नहीं है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें