मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखा है। जानकारी के अनुसार यह पत्र बीते दिनों जेल से लीक हुए सीसीटीवी फुटेज को लेकर लिखा गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते हफ्ते तिहाड़ जेल से एक सीसीटीवी फुटेज लीक हुआ था जिसमें सुकेश चंद्रशेखर रोता भी देखा गया था। यह फुटेज जेल के उसके सेल के छापे का वीडियो था जिसमें डेढ़ लाख की चप्पल भी बरामद हुई थी। लीक वीडियो दिसंबर माह का था।
फूट-फूटकर रोता दिखा था सुकेश
ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के मंडोली जेल में फूट-फूट कर रोते हुए वीडियो सामने आया था। सुकेश जेलर दीपक शर्मा और जयसिंह के सामने फूट-फूट कर रोया। सुकेश के रोने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
आपको बता दें कि ठगी का आरोपी सुकेश इस समय मंडोली जेल में बंद है। तलाशी लेने पर सुकेश चंद्रशेखर की जेल की कोठरी से लग्जरी सामान मिला है। जेल प्रशासन को उसके सेल से डेढ़ लाख रुपये की गुच्ची की चप्पलें और 80 हजार रुपये कीमत की दो जींस बरामद की गईं है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सुकेश के खिलाफ दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के अलावा ई़डी भी जांच कर रही है। दिल्ली पुलिस ने सुकेश को 200 करोड़ की ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया था। पहले उसे तिहाड़ जेल में रखा गया था। तिहाड़ में उससे मिलने के लिए अभिनेत्रियां जाती थीं।