हवलदार ने पीछा कर दो किन्नरों को दबोच लिया जबकि अन्य दो वहां से फरार हो गए। पुलिसकर्मियों ने थाने में इस बात की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए दो किन्नरों को गिरफ्तार कर लिया और सिपाही को इलाज के लिए अस्पताल ले गए।
दिल्ली में झाड़ियों के पास खड़े किन्नर को वहां से हटने के लिए कहना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। आरोपी किन्नर ने अपने साथियों को बुलाकर पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी। घटना को अंजाम देकर भाग रहे दो किन्नरों को पुलिसकर्मियों ने गिरफ्तार कर लिया जबकि उनके दो सहयोगी वहां से फरार हो गए। पुलिसकर्मियों की शिकायत पर द्वारका नार्थ थाना पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार किन्नरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार रात करीब नौ बजे द्वारका नार्थ थाने में तैनात हवलदार पूरनमल और सिपाही चमन बाइक पर इलाके में गश्त कर रहे थे। इस दौरान वह नजफगढ़ गंदा नाला के पास पहुंचे। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने झाड़ियों के पास एक किन्नर को संदिग्ध हालत में देखा।
पुलिसकर्मियों ने उस किन्नर को वहां से जाने के लिए कहा। इस बात पर किन्नर गुस्से में आकर पुलिसकर्मियों के साथ गाली गलौज करने लगा और पुलिसकर्मियों को देख लेने की धमकी देकर वहां से चला गया।
विज्ञापन
करीब दस मिनट बाद ही किन्नर अपने तीन अन्य सहयोगियों के साथ पुलिसकर्मियों के पास पहुंचा। दो किन्नर हवलदार को पकड़कर पीटने लगे वहीं दो किन्नर सिपाही के साथ मारपीट करने लगे। जिस किन्नर को पुलिसकर्मियों ने भगाया था उसने ईंट उठाकर सिपाही के सिर पर हमला कर दिया। जिससे सिपाही लहूलुहान हो गया। मारपीट करने के बाद सभी किन्नर भागने लगे।
हवलदार ने पीछा कर दो किन्नरों को दबोच लिया जबकि अन्य दो वहां से फरार हो गए। पुलिसकर्मियों ने थाने में इस बात की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए दो किन्नरों को गिरफ्तार कर लिया और सिपाही को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। सिपाही के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस फरार किन्नरों की तलाश कर रही है।