फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: 1 सितंबर से स्कूल खुलने के बाद भी यहां जारी रहेगा टीकाकरण और राशन वितरण

Sat, 28 Aug 2021 05:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मुख्यमंत्री ने बताया कि सिर्फ चार कक्षाओं के लिए स्कूल खुल रहे हैं इसलिए जगह की कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि हम टीकाकरण के क्षेत्र को बच्चों से बिल्कुल अलग रखेंगे। ताकि छात्रों का किसी और से कोई संपर्क न हो।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जानकारी दी है कि एक सितंबर से दिल्ली में स्कूल खुल रहे हैं लेकिन इसके बाद भी स्कूलों में होने वाले टीकाकरण और राशन वितरण का कार्यक्रम जारी रहेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि सिर्फ चार कक्षाओं के लिए स्कूल खुल रहे हैं इसलिए जगह की कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि हम टीकाकरण के क्षेत्र को बच्चों से बिल्कुल अलग रखेंगे। ताकि छात्रों का किसी और से कोई संपर्क न हो।

जब पत्रकारों ने उनसे तीसरी लहर की आशंका पर सवाल पूछा तो वह बोले कि, आज भारत में कोविड की स्थिति नियंत्रण में है। पहले अभिभावक भी काफी डरे थे लेकिन अब वह भी चाहते हैं कि उनके बच्चे स्कूल जाएं और कक्षा में बैठकर पढ़ाई करें।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि हम बहुत धीरे-धीरे स्कूल खोलेंगे। अगर दोबारा बंद करने की भी जरूरत हुई तो इस पर विचार करेंगे। वहीं मनीष सिसोदिया ने बताया कि स्कूल भले ही खुल रहे हैं लेकिन किसी भी छात्र को कक्षा में आकर पढ़ाई के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।

हम जल्द ही स्कूलों के खुलने को लेकर एसओपी और गाइडलाइन जारी करेंगे। बच्चों को यह छूट रहेगी कि वह चाहें तो स्कूल आएं नहीं तो ऑनलाइन ही कक्षा अटेंड करें। हालांकि ज्यादातर स्कूलों ने स्कूल खोलने के फैसले का स्वागत किया है लेकिन अभिभावक इस फैसले पर बंटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें