फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का आरोप- भाजपा ने गुजरात में 27 साल में सिर्फ 73 स्कूलों को किया ठीक

Fri, 07 Oct 2022 07:44 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सिसोदिया ने कहा कि गुजरात के लोग जानते हैं कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मात्र पांच साल में दिल्ली के सरकारी स्कूलों को शानदार बना दिया। केजरीवाल गुजरात के स्कूलों को भी पांच सालों में शानदार बना सकते हैं।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शिक्षा मॉडल पर गुजरात सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 27 साल से गुजरात की सत्ता में रहते हुए 73 सरकारी स्कूलों को ठीक किया है। इस रफ्तार से भाजपा को गुजरात के सभी 40,800 सरकारी स्कूलों को ठीक करने में 15 हजार साल का समय लग जाएगा।

विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा कि गुजरात के लोग जानते हैं कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मात्र पांच साल में दिल्ली के सरकारी स्कूलों को शानदार बना दिया। केजरीवाल गुजरात के स्कूलों को भी पांच सालों में शानदार बना सकते हैं। गुजरात की जनता भी अब पांच सालों में ही अपने स्कूलों को ठीक करवाना चाहती है, उन्हें 27 सालों में 73 स्कूल ठीक करवाने का भाजपा का मॉडल स्वीकार नहीं है।

बिना प्रधानाचार्य चल रहे अधिकतर स्कूल : गुप्ता

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिल्ली सरकार के स्कूलों की स्थिति पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों के स्कूल और वहां पढ़ने वाले बच्चों की दिए जाने वाले ध्यान का 10 फीसदी हिस्सा वह दिल्ली सरकार के स्कूलों पर दे देते तो आज अधिकतर स्कूल प्रधानाचार्य और उपप्रधानाचार्य के बिना नहीं चल रहे होते। वहीं सैनिक स्कूल खोलने का प्रचार करने वाली दिल्ली सरकार ने उसे निजी हाथों में बेचने का काम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें