फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में धमाका: बदबू आने पर सिलिंडर से रेगुलेटर किया अलग, बाद में माचिस जलाने से हुआ धमाका, दो झुलसे

Mon, 28 Mar 2022 01:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस के अनुसार घटना में 16 वर्षीय अंशुमान और 18 वर्षीय रितेश क्रमशः 30-45 प्रतिशत जल गए। दोनों ही घायलों को सरदार वल्लभ भाई पटेल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बाद में उन्हें एम्स रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के रंजीत नगर इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एलपीजी सिलिंडर फटने से एक घर में आग लग गई और दो किशोर उसमें झुलस गए। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस को आग की सूचना रविवार रात करीब 9.04 बजे गली नंबर 211 से मिली थी। बताया जा रहा है कि घर के सदस्यों को सिलिंडर लीक होने की महक आई तो उन्होंने सिलिंडर से रेगुलेटर निकाल दिया। हालांकि बाद में उन्होंने माचिस जलाई जिसने आग पकड़ ली।

पुलिस के अनुसार घटना में 16 वर्षीय अंशुमान और 18 वर्षीय रितेश क्रमशः 30-45 प्रतिशत जल गए। दोनों ही घायलों को सरदार वल्लभ भाई पटेल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बाद में उन्हें एम्स रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पीड़ितों के घर के बगल में रहने वाले आदिफ रिजवी ने बताया कि सिलिंडर रात करीब 9.00 बजे फटा था। उस वक्त मैं अपने कमरे पढ़ रहा था। मुझे लगा जैसे भूकंप आया हो और तेजी स दौड़ कर कमरे के बाहर गया। बाहर आए तो हमने देखा कि मेरे बगल वाले कमरे से धुआं निकल रहा था। बाद में हमें सिलिंडर ब्लास्ट के बारे में पता चला।

सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे आदिफ ने ये भी बताया कि, उसी ने पुलिस को कॉल कर घटना के बारे में जानकारी दी। मेरे मकान मालिक जो ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं उनका दरवाजा सिलिंडर ब्लास्ट की वजह से टूट गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें