भाई गौतम ने बताया कि मोहन कालकाजी में स्थित दो नंबर स्कूल में पढ़ता था। वह सोमवार को पेपर देने गया था। छुट्टी होने के बाद जब वह बाहर निकला तो दूसरे गुट के छात्रों ने उसे घेरकर चाकू मार दिया। घर में बहन की शादी की तैयारी चल रही है। वह घटना के समय शादी के लिए टीवी खरीदने गया था।
कालकाजी में छात्रों के दो गुटों में हुए झगड़े में 12वीं के छात्र मोहन उर्फ मनिया (18) की सोमवार दोपहर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। चाकू लगने से छात्र का हार्ट पंचर हो गया था। बताया जा रहा है कि लड़की को लेकर की गई टिप्पणी के कारण छात्रों में झगड़ा हुआ था। कालकाजी पुलिस ने मामला दर्ज कर कुछ छात्रों को मंगलवार शाम पकड़ लिया। पुलिस आरोपी छात्रों से हत्या के कारणों के बारे में पूछताछ कर रही है। मोहन की बड़ी बहन की छह फरवरी को शादी है।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कालकाजी पुलिस को सोमवार दोपहर 2:30 बजे छात्रों में झगड़े की सूचना मिली थी। कालकाजी थानाध्यक्ष राकेश कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे और मोहन को पूर्णिमा सेठी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। भाई गौतम ने बताया कि मोहन कालकाजी में स्थित दो नंबर स्कूल में पढ़ता था। वह सोमवार को पेपर देने गया था। छुट्टी होने के बाद जब वह बाहर निकला तो दूसरे गुट के छात्रों ने उसे घेरकर चाकू मार दिया। घर में बहन की शादी की तैयारी चल रही है। वह घटना के समय शादी के लिए टीवी खरीदने गया था।
कालकाजी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर मंगलवार शाम को कुछ छात्रों को पकड़ लिया था। देर रात तक इन छात्रों से पूछताछ चल रही थी। पुलिस को घटनास्थल के पास से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मिली है। बताया जा रहा है घटना व आरोपी छात्र सीसीटीवी कैमरों में कैद नहीं हुए हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। आरोपी छात्र कालकाजी के स्कूल नंबर एक में पढ़ते हैं।