नाबालिग ने सैर पर निकले 73 वर्षीय बुजुर्ग की चाकू घोंपकर मार डाला। मृतक बुजुर्ग की पहचान होरम के रूप में हुई। वह विश्वास नगर की गली नंबर-12 में अपने परिवार के साथ रहते थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में नाबालिग ने दावा किया कि बुजुर्ग ने बेवजह उसको गाली दी थी।
फर्श बाजार इलाके में नाबालिग ने सैर पर निकले 73 वर्षीय बुजुर्ग की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। वारदात की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस सड़क पर घायल पड़े बुजुर्ग को पास के अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे खंगालकर पुलिस ने नाबालिग को पकड़ लिया। पूछताछ में नाबालिग ने दावा किया कि बुजुर्ग ने बेवजह उसको गाली दी थी। इसके बाद उसने चाकू मारकर हत्या कर दी, जबकि बुजुर्ग के परिवार वालों का कहना है कि उनकी घड़ी गायब है। आरोप है कि लूटपाट के इरादे से हत्या की है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक बुजुर्ग की पहचान होरम के रूप में हुई। वह विश्वास नगर की गली नंबर-12 में अपने परिवार के साथ रहते थे। परिवार में पत्नी विशनवती, तीन बेटे गंगाशरण, विजयपाल और चंद्रपाल के अलावा अन्य सदस्य हैं। परिवार वालों ने बताया कि होरम सुबह में घर के पास स्थित पार्क में सैर करने के लिए जाते थे। बृहस्पतिवार सुबह चार बजे वह पार्क जाने के लिए निकले थे। सुबह छह बजे एक लड़के ने परिवार वालों को बताया कि गली नंबर 15 के पास होरम जख्मी हालत में पड़े हैं। पुलिस ने उनको पास के अस्पताल में ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।