फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत का फैसला: बेटे की परवरिश के लिए पति की संपत्ति बेच सकेगी मां, पर देना होगा ये सब हिसाब

Mon, 21 Feb 2022 08:16 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महिला ने कहा कि उसका बच्चा 12 साल का है। 2003 में उसके पिता की मौत हो गई थी। बच्चे की परवरिश के लिए पैतृक संपति के अलावा कमाई का कोई और जरिया नहीं है।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की एक अदालत ने एक मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि नाबालिग बच्चे की परवरिश के लिए मां अपने पति की पैतृक संपति बेच सकती है। लेकिन महिला को बेची गई संपत्ति से मिली रकम का पूरा हिसाब देना होगा। साथ ही रकम को किसी राष्ट्रीकृत बैंक में एफडी (फिक्स्ड डिपोजिट) करना होगा।

विज्ञापन


द्वारका स्थित अतिरिक्त जिला न्यायाधीश सचिन जैन की अदालत ने कहा कि मिली रकम से मां अगर वैकल्पिक रिहायशी या व्यावसायिक जगह खरीदती है तो इसकी जानकारी अदालत को देनी होगी। बच्चे के बालिग होने तक पैतृक संपति से प्राप्त राशि खर्च का हिसाब भी देना होगा। महिला ने कहा कि उसका बच्चा 12 साल का है। 2003 में उसके पिता की मौत हो गई थी। बच्चे की परवरिश के लिए पैतृक संपति के अलावा कमाई का कोई और जरिया नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें