फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव: सपा ने गाजियाबाद सीट पर खेला दलित कार्ड, सामान्य सीट पर विशाल वर्मा को बनाया प्रत्याशी

Sun, 16 Jan 2022 10:17 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद सदर विधानसभा सीट पर सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। यहां से विशाल वर्मा पर भरोसा जताया है। 
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी विशाल वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद सदर विधानसभा सीट पर सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। समाजवादी पार्टी ने यहां से विशाल वर्मा पर भरोसा जताया है। वर्मा एससी वर्ग से ताल्लुक रखते हैं। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने बताया कि गाजियाबाद 56 सदर से समाजवादी पार्टी ने विशाल वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है। 

विज्ञापन


राहुल चौधरी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी मुखिया ने सामान्य सीट पर दलित समाज के व्यक्ति को टिकट देकर पूरे जनपद में दलित समाज का सम्मान बढ़ाया है। समाजवादी पार्टी ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर  के विचारों को आगे बढ़ाने का काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें