स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि, केंद्र की गाइडलाइन कहती है कि कोविड के मरीजों के संपर्क में आए हाई रिस्क मरीजों और लक्षण वाले मरीजों का टेस्ट होना ही चाहिए और हम वो कर भी रहे हैं।
दिल्ली में कम होते कोरोना के मामलों को लेकर जब बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से पूछा गया तो वह बोले कि राजधानी में पाबंदियां कम करने से पहले हम दो-तीन दिन तक कोरोना के हालात को मॉनीटर करेंगे ताकि पॉजिटिविटी रेट का ट्रेंड पता किया जा सके।
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में बुधवार को 13 हजार मामले आ सकते हैं और संक्रमण दर 24 प्रतिशत रह सकती है। इस वक्त दिल्ली में संक्रमण दर 30 प्रतिशत से गिरकर 22.5 प्रतिशत पर पहुंच गई है। लेकिन यह अब भी ज्यादा है और इसे आधा होना चाहिए। हम पाबंदियां घटाने से पहले तीन-चार दिन तक हालत का जायजा लेंगे।
दिल्ली में मंगलवार को 11,648 मामले आए थे और संक्रमण दर 22.47 प्रतिशत थी। वहीं सोमवार को कुल 12527 मामले सामने आए थे और 24 मौतें हुई थीं। तब संक्रमण दर 27.99 प्रतिशत थी। दिल्ली में हो रहे कम जांच पर जब जैन से सवाल पूछा गया तो वह बोले कि कोविड टेस्ट करवाने से किसी को मना नहीं किया जा रहा है और सभी अधिकारी केंद्र की गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि, केंद्र की गाइडलाइन कहती है कि कोविड के मरीजों के संपर्क में आए हाई रिस्क मरीजों और लक्षण वाले मरीजों का टेस्ट होना ही चाहिए। मंगलवार को केंद्र ने कहा था कि कुछ सामुदायिक रूप से भी कई जगहों पर टेस्टिंग होनी चाहिए जो हम कर रहे हैं। बीते छह महीने से दिल्ली में रोजाना 50-60 हजार टेस्ट हो रहे हैं।