फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: भाजपा की मांग- मंत्री सत्येंद्र जैन को बर्खास्त किया जाए, उस भ्रष्टाचार के बारे में सब जानते हैं केजरीवाल

Mon, 11 Apr 2022 04:02 PM IST
प्रशांत कुमार पीटीआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सत्येंद्र जैन के खिलाफ सोमवार को जंतर मंतर पर धरना दिया। जिसमें सत्येंद्र जैन को बर्खास्त करने की मांग की। जैन अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार में स्वास्थ्य, बिजली, गृह, उद्योग, शहरी विकास, बाढ़ और सिंचाई मंत्री हैं।
विज्ञापन
मंत्री सत्येंद्र जैन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आप(आम आमदी पार्टी) सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ सोमवार को जंतर मंतर पर धरना दिया। इस दौरान मंत्री सत्येंद्र जैन को बर्खास्त करने की मांग की। प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले सप्ताह मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैन के परिवार और कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की थी।

विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान दिल्ली भाजपा प्रमुख आदेश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उस भ्रष्टाचार के बारे में पता है, जिसमें जैन शामिल थे। बावजूद इसके मामले पर चुप्पी बनाए रखी। आदेश गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल यह जानबूझकर शोर मचा रहे थे कि जैन पर ईडी की कार्रवाई हो सकती है।

कुछ समय पहले दिल्ली में सत्तारूढ़ दल ने दावा किया था कि जैन बहुत ईमानदार व्यक्ति हैं। उनके खिलाफ मामला अदालत द्वारा खारिज कर दिया जाएगा। उधर,फरवरी में पंजाब चुनाव से पहले केजरीवाल ने दावा किया था कि उन्हें सूत्रों से पता चला है कि ईडी जैन को गिरफ्तार करने जा रही है। भाजपा के आरोपों पर अभी तक आप की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें