फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव: मतगणना केंद्र से पहले मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे पहुंचेंगे प्रत्याशी

Tue, 11 Feb 2020 12:22 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

चुनावी पिटारा आज खुल जाएगा। नेताजी जीतकर विधानसभा पहुंचेंगे या नहीं इसका फैसला हो जाएगा। राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशी मतगणना केंद्र से पहले मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे जाकर आशीर्वाद लेंगे। कई प्रत्याशी अपने गुरुजन व माता-पिता से आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन


Delhi Election Results 2020: amarujala.com और App पर सुबह 8 बजे से सटीक परिणाम

मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम आ जाएगा। परिणाम आने से पहले सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशियों की सांसें अटकी हुई हैं। दिन की शुरुआत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल माता-पिता का आशीर्वाद लेकर करेंगे और प्रदेश भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी अपनी माता का आशीर्वाद लेने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। करावल नगर के कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद सिंह मंदिर पहुंचकर पूजा करेंगे तो कृष्णानगर के भाजपा प्रत्याशी डॉ. अनिल गोयल गुरुद्वारे जाकर मत्था टेकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर कांग्रेस प्रत्याशी हारुन यूसुफ और मतीन अहमद मस्जिद पहुंचकर नमाज पढ़ेंगे। इसी तरह आम आदमी पार्टी के विधायक इमरान हुसैन और अमानतुल्लाह भी नमाज पढ़कर ही मतगणना केंद्र पहुंचेंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें