फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनावः मतगणना केंद्रों पर होगी चार स्तरीय सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर लगाए गए सीसीटीवी

Tue, 11 Feb 2020 12:58 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्ट्रांग रूम के बाहर कड़ी सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी में कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच आज 27 मतगणना केंद्रों पर काउंटिंग हो रही है। मतगणना के दौरान कोई बलवा या गड़बड़ी न हो इसके लिए दिल्ली पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। 

विज्ञापन


मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के अलावा चार लेयर की सुरक्षा के इंतजाम हैं। दिल्ली पुलिस के तमाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को हालात पर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। मतगणना के बाद चुनावी नतीजे आने पर जश्न में कोई गड़बड़ी न हो, इस पर भी नजर रखने के लिए कहा गया है।

Delhi Election Results 2020: amarujala.com और App पर सुबह 8 बजे से सटीक परिणाम
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त शरत कुमार सिन्हा ने बताया कि मतगणना केंद्रों पर चार लेयर की सुरक्षा है। एक निश्चित क्षेत्र में बैरिकेड लगाकर आम लोगों को उससे आगे आने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा दिल्ली पुलिस के 10 हजार जवानों के साथ ही अर्द्धसैनिक बलों की 50 कंपनियों को यहां तैनात किया गया है। दूसरी ओर होमगार्ड के एक हजार जवानों को भी तैनात किया गया है। 
विज्ञापन


मतगणना केंद्रों पर नजर रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मतगणना के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। बाहर ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस, पीसीआर, स्पेशल ब्रांच और स्पेशल सेल के जवानों को भी तैनात किया गया है। काउंटिंग समाप्त होने के बाद जीत के जश्न में कोई गड़बड़ी न हो, इस पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें