दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 : हरशरण सिंह बल्ली
- फोटो : Twitter
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को शनिवार को तगड़ा झटका लगा। भारतीय जनता पार्टी के चार बार के विधायक हरशरण सिंह बल्ली आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में उन्होंने आप की सदस्यता ग्रहण की।
हरशरण सिंह बल्ली 1993 से 2013 तक विधायक रहे हैं और मदन लाल खुराना की सरकार में मंत्री भी रहे थे। बीजेपी ने इस बार उनकी जगह हरि नगर विधानसभा सीट से तेजेंदर पाल बग्गा को टिकट दिया है।
आप में शामिल होने के बाद हरशरण बल्ली ने कहा कि मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूं कि केजरीवाल को चुनाव में सफलता मिले। मैं इनकी विकास, ईमानदारी और काम के आधार पर वोट मांगने की राजनीति का हिस्सा बनने जा रहा हूं। कई लोग मेरी विधानसभा से आए हैं और सभी आप में शामिल होंगे।