फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: जनवरी में मिले डेंगू के 14 मामले, मलेरिया, चिकनगुनिया से भी राहत नहीं

Wed, 01 Feb 2023 11:38 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली नगर निगम ने सर्द मौसम में मच्छर जनित बीमारियों का खतरा जारी रहने को लेकर चिंता जाहिर की है और सख्त कदम उठाने के लिए गंभीरता दिखाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कड़ाके की ठंड में भी डेंगू का खतरा कम नहीं हुआ। एमसीडी की वेक्टर बॉर्न डिजीज रिपोर्ट से पता चला कि राजधानी में जनवरी में डेंगू के 14 केस मिले। मलेरिया और चिकनगुनिया से भी राहत नहीं है। इसके भी कई केस सामने आए हैं।

विज्ञापन


निगम ने सर्द मौसम में मच्छर जनित बीमारियों का खतरा जारी रहने को लेकर चिंता जाहिर की है और सख्त कदम उठाने के लिए गंभीरता दिखाई है।

निगम ने निर्माण स्थलों पर मच्छरों के प्रजनन की रोकथाम और नियंत्रण के लिए मंगलवार को सिविल इंजीनियरों और ठेकेदारों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रशिक्षण सत्र को राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान (एनआईएमआर) के विशेषज्ञों की टीम एवं उप स्वास्थ्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें