फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान!: लंबे समय तक होने वाली खांसी बन रही निमोनिया-फेफड़ों में सूजन का कारण, लगातार दवाई से भी राहत नहीं

Wed, 01 Feb 2023 10:08 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

लगातार ठंड के कारण गले और फेफड़ों की सूजन खत्म होने में नहीं आ रही जिससे खांसी लंबे समय तक परेशान कर रही है। ठंड के साथ-साथ प्रदूषण भी लगातार खतरनाक स्तर पर चल रहा है जिससे खांसी और गले की खराश कम नहीं हो रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे समय तक खांसी निमोनिया और फेफड़ों में सूजन का कारण बन रही है। मौसम में बदलाव के बाद वायरल-बुखार तेजी से बढ़ा, साथ ही खांसी-जुकाम के मामले भी तेजी से बढ़े हैं। इस बार खांसी ठीक होने में काफी समय लगा रही है।

विज्ञापन


एक्स-रे में निमोनिया और फेफड़ों में सूजन के लक्षण दिख रहे हैं। डॉक्टर जब सीटी स्कैन व टीबी के टेस्ट करवा रहे हैं तो अधिकतर मरीजों में कोई गंभीर रोग नहीं निकल रहा है। 

इस बारे में दिल्ली नगर निगम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (आयुर्वेद) डॉक्टर आरपी पाराशर ने कहा कि लंबे समय तक खांसी में आराम न होने का सबसे बड़ा कारण है सुबह, दोपहर और रात के तापमान में ज्यादा अंतर होना।
विज्ञापन


ऐसे में शरीर की इम्यूनिटी कम हो जाती है और व्यक्ति आसानी से संक्रमण का शिकार हो जाता है। इसके अलावा लगातार ठंड के कारण गले और फेफड़ों की सूजन खत्म होने में नहीं आ रही जिससे खांसी लंबे समय तक परेशान कर रही है। ठंड के साथ-साथ प्रदूषण भी लगातार खतरनाक स्तर पर चल रहा है जिससे खांसी और गले की खराश कम नहीं हो रही है।


ऐसे करें बचाव

जुकाम, खांसी और बुखार से बचाव और इलाज के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें और दिन में चार पांच बार गर्म पानी में नमक डालकर गरारे करें। तुलसी, अदरक, लौंग, काली मिर्च, छोटी पीपल, दालचीनी का इस्तेमाल चाय या काढ़े के रूप में दिन में दो बार जरूर करें। दूध में हल्दी, तुलसी, दालचीनी व अदरक उबाल कर पिएं। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आंवला, किशमिश, गुडूची, अंजीर व ड्राई फ्रूट का सेवन करें। खांसी के इलाज के लिए च्यवनप्राश, अगस्त्य हरीतकी या वासावलेह का इस्तेमाल दिन में दो बार गर्म दूध या चाय के साथ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें