फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: ईवी चार्जिंग पॉइंट स्थापित करने के लिए पैनल में 10 कंपनियां की गई शामिल

Sat, 30 Oct 2021 12:50 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली वायु प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रमोट किया जा रहा है, इसके साथ ही उनके चार्जिंग की व्यवस्था को भी अच्छा बनाने के प्रयास जारी हैं।
 
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की सोसाइटियों, अपार्टमेंट, मॉल और अस्प्तालों में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग प्वाइंट लगाने के लिए दिल्ली में तीन डिस्कॉम कंपनियों की ओर से 10 से अधिक विक्रेताओं को सूचीबद्ध किया गया है। बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (बीआरपीएल) ने जुलाई में स्लो और फास्ट ईवी चार्जर की स्थापना के लिए विक्रेताओं के पैनल के लिए एक निविदा जारी की गई थी। दिल्ली सरकार की इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की संख्या बढ़ाने के लिए 10 से अधिक विक्रेताओं को पैनल में शामिल किया गया है। हमें ईवी चार्जिंग पॉइंट्स स्थापित करने के लिए 11 विक्रेताओं से आवेदन मिले हैं।

विज्ञापन


200 से अधिक ईवी चार्जिंग पॉइंट स्थापित करने का लक्ष्य
टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के एक प्रवक्ता ने कहा कि अब तक हमारे संचालन में आठ चार्जिंग पॉइंट लगाए जा चुके हैं। अगले एक साल में 200 से अधिक ईवी चार्जिंग पॉइंट स्थापित करने का लक्ष्य है। इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर स्टार्ट-अप ईवोल्ट के संस्थापक सार्थक शुल्का ने कहा कि उनकी तरफ से अपार्टमेंट, मॉल्स, दफ्तरों में कॉलेजों में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जर स्थापित किया जाएगा। इससे दिल्ली में ई-मोबिलिटी को प्रोत्साहन मिलेगा। 

पॉइंट की खरीद के लिए 100 प्रतिशत अनुदान
चार्जर के लिए ऑर्डर करने के बाद इसे स्थापित करने के लिए सूची तैयार की जाएगी। दिल्ली ईवी नीति के मुताबिक पहले 30,000 चार्जिंग पॉइंट के लिए 6,000 रुपये प्रति चार्जिंग पॉइंट की खरीद के लिए 100 प्रतिशत अनुदान प्रदान देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें