फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामचीन कंपनी नेस्ले के दूध से निकला मरा हुआ सांप

विज्ञापन
विज्ञापन
मैगी के बाद अब नेस्ले के लैक्टोजेन मिल्क पाउडर पर एक बड़ा संकट खड़ा हो गया है। नामचीन कंपनी नेस्ले के मिल्क पाउडर लैक्टोजेन के डिब्बे में मरा हुआ छोटा सांप निकलने से शुक्रवार को हड़कंप मच गया। पाउडर लेने वाले ने मेडिकल स्टोर पर हंगामा किया और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन


फूड सेफ्टी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मिल्क पाउडर के सैंपल लेकर जांच को भेज दिए। इससे पहले भी मिलावटखोरी के मामले सामने आए हैं। चौपला मंदिर लोकनाथ वाली गली निवासी विवेक शर्मा ने नई बस्ती मेडिसन मार्केट से तीन डिब्बे मिल्क पाउडर के बृहस्पतिवार को खरीदे थे।

विवेक शर्मा के अनुसार शील इंटर प्राइजेज से लिए गए तीन डिब्बों में से एक को शुक्रवार दोपहर खोला तो उसमें छोटा सांप मरा हुआ मिला। शिकायत करने पर शील इंटरप्राइजेज के मालिक शीलचंद सिंघल ने सच्चाई स्वीकारने से इंकार कर दिया। इस पर लोगों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलावटखोरों के खिलाफ चलेगा अभियान

विवेक शर्मा की शिकायत पर एफएसओ कृष्ण गोपाल मिल्क पाउडर के दो सील बंद डिब्बों के सैंपल जांच को भेज दिए।

मिल्क पाउडर में मरा सांप निकलने की शिकायत विवेक शर्मा ने की थी। पाउडर के खुले डिब्बे में ऐसा ही कुछ पड़ा भी था, डिब्बा खुला होने के कारण विश्वास नहीं किया जा सकता। दोनों सील बंद डिब्बों के सैंपल लेकर जांच को भिजवाए गए हैं।- विनीत कुमार, डीओ गाजियाबाद

फूड सेफ्टी विभाग ने त्योहारी सीजन में मिलावट करने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। डीओ ने दशहरा से सैंपल लेने और निरीक्षण करने के आदेश जारी किए हैं। इसके लिए एनसीआर को अतिरिक्त कर्मचारी और अधिकारी भी मिलेंगे। बड़े प्रतिष्ठानों की जांच मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें