फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिगों से गैंगरेप, राजनीति का शिकार दिल्ली पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में पिछली रात पांच और ढाई साल की दो बच्चियों के साथ हुए गैंगरेप के बाद दिल्ली पुलिस पर हमले की राजनीति शुरु हो गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटना के बहाने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया है।
विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली के नांगलोई में रामलीला के दौरान दो मिनट के लिए बिजली कटी और इस दौरान एक ढाई साल की बच्ची को लेकर दो बाइकर फरार हो गए। बच्ची के साथ गैंगरेप कर उसे पास के ही पार्क में फेंक कर फरार हो गए।

इसी तरह आनंद विहार इलाके में पांच साल की बच्ची के साथ तीन लोगों ने गैंगरेप कर उसे लहूलुहान कर दिया। इन दोनों घटनाओं के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल काफी सक्रिय नजर आईं।
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर दोनों घटनाओं की आलोचना करते हुए सवाल पूछा कि आखिर दिल्ली वाले कब जागेंगे? हालांकि, इसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने घटना के लिए दिल्ली पुलिस और प्रधानमंत्री को दोषी करार देते हुए उन्हें पूरी तरह नाकाम करार दे दिया।

Repeated rape of minors is shameful and worrying. Delhi police has completely failed to provide safety. What are PM n his LG doing?— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 17, 2015

क्यों प्रधानमंत्री हैं दोषी

दोनों घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने कहा कि मोदी साहब दिल्ली पुलिस को अपने पास रखना चाहते हैं। जब उनसे पुलिस संभल नहीं रही है तो उसे हमारे हवाले कर दें।

केंद पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इनके पास दिल्ली पुलिस को चलाने के लिए पैसा नहीं है। दिल्ली पुलिस में 16000 पद खाली पड़े हुए हैं और इन पर भर्ती नहीं हो रही है क्योंकि केंद्र सरकार के पास बजट नहीं है।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली पुलिस को हमें दे दिया जाए। हमारे पास पैसा है और हम इसकी देखभाल भी करके दिखा सकते हैं। केजरीवाल ने इस मामले में दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि हमने इनसे मांग की थी कि बीट पर तैनात सारे पुलिसकर्मियों के फोन नंबर हमें दे दिए जाएं जिससे कि इसे जनता को दिया जा सके और परेशानी होने पर जनता उनसे तुरंत संपर्क स्‍थापित कर सके, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई।

PM sir, give control of delhi police to del govt for one year. If situation does not improve, take it back— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 17, 2015

विज्ञापन

केजरीवाल नहीं कर पा रहे सामंजस्य

हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब केजरीवाल ने दिल्ली में हुई किसी घटना के बाद केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस को निशाना बनाया है। मीनाक्षी मर्डर केस के बाद भी उन्होंने सरकार पर ऐसे ही आरोप लगाए थे।

केजरीवाल ने कहा था कि प्रधानमंत्री के पास इतना समय नहीं है कि वह दिल्ली पुलिस के साथ बैठ सकें और दिल्ली की कानून व्यवस्‍था पर उनसे बातचीत कर सकें।

अगर वह दिल्ली पुलिस को नहीं संभाल पा रहे हैं तो इसे दिल्ली सरकार के हवाले कर दिया जाना चाहिए। इस बीच बीजेपी के नेता श्याम जाजू ने केजरीवाल पर आरोप लगाया है कि वह सभी छोटे-मोटे मामलों में आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करने के आदी हो चुके हैं।

बीजेपी का कहना है कि केजरीवाल को जनमत मिला है ताकि वह सबके साथ मिल-जुल कर दिल्ली को बेहतर शासन दे सकें, लेकिन आंदोलन करने की अपनी आदत के कारण वो किसी के भी साथ सामंजस्य नहीं कर पा रहे हैं।

Shyam Jaju says rape is a small incident? Shameful— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 17, 2015

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें