फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी से ढहाया मंदिर, भारी बवाल

Tue, 16 Dec 2014 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली आईपी एक्सटेंशन स्थित त्रिपाल अपार्टमेंट से सटे डीडीए के एक पार्क में बने धर्म स्थल को भारी विरोध के बावजूद हटा दिया गया। इसका स्थानीय लोगों ने काफी विरोध किया। लेकिन भारी संख्या में तैनात पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी चलाकर डीडीए के इस पार्क को खाली करा लिया गया।
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद ने इसका भारी विरोध किया है। मौके पर कांग्रेस और भाजपा नेता भी विरोध करने पहुंचे थे। अदालत के आदेश के बाद डीडीए ने पार्क को खाली कराया। आईपी एक्सटेंशन इलाके में सोमवार को उस समय तनाव बढ़ गया जब एक पार्क में बने धर्म स्थल को हटाने की खबर लोगों को मिली।



पार्क को पुलिस बल ने घेर लिया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। स्थानीय लोगों के साथ पुलिस की नोकझोंक भी हुई। थोड़ी ही देर में कांग्रेस और भाजपा नेता भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पार्टी के नेताओं को स्थानीय थाने में भी ले जाया गया। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने भी विरोध किया।
विज्ञापन


डीडीए ने कहा कि धर्म स्थल हटाने से पहले वहां से मूर्ति हटा दी गई थी। डीडीए के एक अधिकारी ने बताया कि डीडीए की भूमि पर अतिक्रमण करके निर्माण किया जा रहा था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें