फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi University: छात्रों का तैयार किया जा रहा डैशबोर्ड, उसी पर बनेगा और दिखेगा रिजल्ट, कैंपस आने की जरुरत नहीं

Tue, 14 Jun 2022 03:02 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए डैशबोर्ड तैयार किया जा रहा है। डैशबोर्ड पर ही रिजल्ट बनेगा और उसी पर ही देखा जा सकेगा। छात्रों को कैंपस आने की कोई जरूरत नहीं होगी। समर्थ पोर्टल से पूरी प्रक्रिया को जोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
Delhi university - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय का समर्थ पोर्टल छात्रों को समर्थ बनाएगा। डीयू समर्थ पोर्टल के माध्यम से छात्रों का एक डैशबोर्ड तैयार कर रहा है। इसके बनने पर छात्रों का रिजल्ट ना केवल इस पर तैयार हो सकेगा बल्कि रिजल्ट भी इसी पर देखा जा सकेगा। पोर्टल पर परीक्षा व रिजल्ट से जुड़ी कई सुविधाओं के जुडने से छात्रों को कैंपस आने की जरुरत नहीं होगी।
विज्ञापन

 
डीयू समर्थ पोर्टल पर छात्रों का एक डैशबोर्ड तैयार करेगा। इस पर छात्र का पूरी पढ़ाई का ब्यौरा होगा। पोर्टल पर छात्र का डेटा बेस बनाया जाएगा। डीयू अधिकारी केअनुसार कई सुविधाओं को डिजिटल फॉर्मेट में लाया जा रहा है। लंबी प्रक्रिया होने के कारण इसमें समय लग रहा है। इसकेतैयार होने से परीक्षा शाखा का लगभग अधिकतर काम पोर्टल से जुड़ जाएगा।

अधिकारी केअनुसार अब तक छात्र अपना रिजल्ट डाउनलोड करता था अब वह सब कुछ डैशबोर्ड पर ही देख सकेगा। इस तरह से किसी भी सुविधा को प्राप्त करने के लिए कैंपस आने की जरुरत नहीं पड़ेगी। परीक्षा शाखा ने पोर्टल परीक्षा शुल्क एकत्रित करने में भी किया है और इससे पारदर्शिता भी आई है। ओपन बुक एग्जाम परीक्षा केदौरान भी इसका उपयोग किया गया।
विज्ञापन

 
डैशबोर्ड तैयार होने से किसी भी सेमेस्टर की परीक्षा से जुड़ी जानकारी छात्र आसानी से निकाल सकेगा व अपनी मार्कशीट भी वहीं देख सकेगा। वहीं परीक्षाओं का रिजल्ट जल्दी निकालने में भी मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें