फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: रोहिणी के कराला इलाके में सिलिंडर में धमाका, एक ही परिवार के पांच लोग हुए घायल

Thu, 09 Nov 2023 10:33 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कराला में बुधवार शाम एक मकान में संदिग्ध हालात में धमाका हो गया। इससे मकान की छत भरभराकर गिर गई। मलबे के नीचे दबकर एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से 60 फीसदी झुलसी महिला को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस का कहना है कि रसोई में सिलिंडर सुरक्षित मिला है। फोरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि धमाका किस चीज में हुआ है। पुलिस घायलों से पूछताछ कर घटना के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। घायलों की पहचान बबीता, साहिल, कुसुम, कंशिका और दीपिका के रूप में हुई।

विज्ञापन


दमकल अधिकारियों ने बताया कि कुसुम 60 फीसदी झुलस गई है। डॉक्टरों ने उसे सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाका इतना जबरदस्त था कि करीब एक किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनी गई। पुलिस लापरवाही का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

अलग से रखे सिलिंडर के फटने की आशंका
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रसोई में गैस सिलिंडर सही सलामत मिला है। आशंका है कि घर में अलग से कोई सिलिंडर रखा होगा जिसके लीक होने से धमाका हुआ है। एक कमरे का दरवाजा फटकर निकल गया था। इससे आशंका है कि कमरे में रखे सिलिंडर में धमाका हुआ है। हालांकि, मलबे की वजह से पुलिस को सिलिंडर का कोई अवशेष नहीं मिला है। मलबा हटाने के बाद अगर साक्ष्य मिल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें