आरोपी उससे बातचीत करने लगा। आरोपी ने मैसेंजर के माध्यम से वीडियो कॉल करके उसका अश्लील वीडियो बना ली। कुछ समय बाद आरोपी ने दो अज्ञात व्हाट्सएप नंबरों के माध्यम से वीडियो पीड़ित को भेजा। उसने उन नंबरों से भी फोन किया और पीड़ित को धमकाया दी। उसने पीड़ित से 20 हजार रुपये की मांग की। पैसे नहीं देने पर वीडियो को उसके रिश्तेदारों और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। आरोपी ने गूगल पे के जरिए पीड़ित से एक हजार रुपये ले लिए और बाद में उसने पुलिस से शिकायत की।
शिकायत पर साइबर सेल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपी के मोबाइल नंबर और बैंक खातों के जरिए उसकी पहचान कर ली और तकनीकी निगरानी के जरिए आरोपी को अलवर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले एक साल से इस धंधे से जुड़ा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब तक तीन पीड़ितों की पहचान कर ली गई है और अन्य की पहचान की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बीएससी दूसरे वर्ष का छात्र है।