बीते 24 घंटे में 30390 लोगों ने कोरोनारोधी टीके की खुराक ली है। इसमें से पहली खुराक लेने वालों की संख्या 2554, दूसरी खुराक लेने वालों की संख्या 8375 व एहतियाती खुराक लेने वाले 19461 लोग हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़कर 2442 पर पहुंच गई है, जबकि एक दिन पहले यह 2247 थी। वहीं कंटेनमेंट जोन की संख्या 180 व 305 लोगों ने कोविड में मदद के लिए कॉल किया है।