फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी बहन की आंखों के सामने लूट ली छोटी बहन की अस्मत

Fri, 14 Feb 2014 08:30 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आनंद पर्वत इलाके में बुधवार रात 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म होने के बावजूद संबंधित धारा में मामला दर्ज नहीं करने पर आप के कार्यकर्ताओं ने थाने में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत करवाया और दुष्कर्म की धारा में मामला दर्ज किए जाने की जानकारी उन्हें दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 14 वर्षीय किशोरी अपनी मौसी की बेटी के साथ बलजीत नगर इलाके में रहती है।

गत मंगलवार की सुबह पीड़िता की मौसेरी बहन अपने बेटे का इलाज करवाने के लिए अस्पताल गई थी। वहां से वापस आने के बाद पीड़िता की मौसेरी बहन ने पड़ोस के युवक मोहम्मद सफीउल्लाह (22) को अपने घर में देखा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'पड़ोसियों ने मेरी बेटी को गैंगरेप के बाद मार डाला'

आरोपी सफीउल्लाह उसकी 14 वर्षीय बहन के साथ जोर-जबरदस्ती कर रहा था। पीड़िता की बहन को देखकर आरोपी वहां से फरार हो गया।

महिला ने तुरंत इसकी शिकायत आनंदपर्वत थाने में की। थाने में पीड़िता की काउंसलिंग की गई। जिसमें पीड़िता ने आरोपी सफीउल्लाह पर जोर-जबरदस्ती करने का आरोप लगाया। पुलिस ने उसकी शिकायत पर दुष्कर्म का प्रयास और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें: लोगों की जान लेना है इस कातिल हसीना का शौक

मंगलवार की रात में ही पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। बुधवार को पुलिस पीड़िता को 164 के तहत बयान दर्ज करवाने के लिए मजिस्ट्रेट के पास ले गई। जहां दिए बयान में उसने आरोपी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया और मामले में दुष्कर्म की धारा जोड़ दी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें