फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर वालों के सामने 18वीं मंजिल से मौत की छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के नेहरू प्लेस इलाके में सोमवार एक निजी कंपनी के सेल्स मैनेजर ने अपने परिवार के सामने देविका टावर की 18वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त वीरेंद्र सिंह उर्फ नवीन (28) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस को मृतक के पास कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। नीचे कूदने से पूर्व वीरेंद्र ने अपने दोस्त को मोबाइल पर कॉल कर आत्महत्या करने जाने की सूचना दी थी। उसके नीचे कूदने से पूर्व परिवार मौके पर पहुंच गया।

परिवार ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वीरेंद्र नहीं माना और नीचे कूद गया। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंच करने के बाद वह देविका टावर की छत पर चढ़ गया

पुलिस के मुताबिक वीरेंद्र लाजपत नगर के पास गढ़ी गांव का रहने वाला था। इसके परिवार में पिता, एक बहन और जीजा है। वीरेंद्र नेहरू प्लेस स्थित देविका टावर की सातवीं मंजिल पर स्थित एक फाइनेंस कंपनी में बतौर सेल्स मैनेजर की नौकरी करता था।

सोमवार दोपहर लंच करने के बाद वह देविका टावर की छत पर चढ़ गया। वहां पहुंचकर उसने अपने पुराने दोस्त को फोन कर आत्महत्या करने जाने की बात की। वीरेंद्र के दोस्त ने फौरन उसके परिजनों को मामले की सूचना दी। कुछ ही देर में परिवार बिल्डिंग के नीचे पहुंच गया।

वहां लोगों की भीड़ लगी थी। परिवार ने फोन पर उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वीरेंद्र नहीं माना और करीब 4.00 बजे उसने नीचे छलांग लगा दी। वीरेंद्र नीचे पार्किंग में खड़ी बाइकों पर गिरा।

फौरन उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की मानें तो दो माह बाद वीरेंद्र की शादी होने वाली थी। ऐसे में आखिर क्या वजह थी कि उसने बिल्डिंग से छलांग लगा दी। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें