फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक झपकी 8 लोगों को मौत की नींद सुला गई

Mon, 17 Nov 2014 07:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में संगरूर-मालेरकोटला रोड के बीच हुआ हादसा कैंटर चालक को आई एक झपकी के कारण हुआ। हादसे में मालेरकोटला के रहने वाले एक ही परिवार के तीन दंपति समेत सात लोगों और इनोवा ड्राइवर की मौत हो गई। सभी दिल्ली में अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


हादसा इतना भयानक था कि इनोवा कार पूरी तरह से कैंटर में जा घुसी। कार में बुरी तरह से फंसे लोगों को जेसीबी मशीन से काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जेसीबी मशीन से बाहर निकाले शव

मालेरकोटला में आयुर्वेद के डॉ. अमर चंद हकीम के बेटे शिवा मसीजा ने बताया कि उसके मौसा की रात को दिल्ली में मौत हो गई थी। उन्हीं के संस्कार में शामिल होने के लिए पूरा परिवार सोमवार सुबह पांच बजे मालेरकोटला से रवाना हुआ। गांव मौड़ां के नजदीक इनोवा और कैंटर में जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में उसके पिता अमर चंद (60), माता कांता रानी (55), मौसा प्रेम चंद (60), मौसी मंजू (50), मामा नंद लाल अरोड़ा (50), मामी रानी (47), मौसेरा भाई सोनी (36) और इनोवा के ड्राइवर कश्मीर की मौत हो गई। टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। एसएचओ बलवंत सिंह ने पुलिस टीम समेत मौके पर पहुंचकर लोगों को कार से बाहर निकाला।

डीएसपी अकाशदीप सिंह औलख ने बताया कि कैंटर के गलत साइड में आने से इनोवा के साथ उसकी टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि जेसीबी मशीन से इनोवा में फंसे लोगों को निकाला गया। चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें