दिल्ली के संगम विहार थाना क्षेत्र में इलाके में सोमवार रात प्यार का प्रस्ताव ठुकराने पर एक युवक ने कमरे में बंदकर युवती को बेरहमी से पीटा। इस दौरान युवती के कपड़े फट गए।
आरोपी ने उसकी वीडियो क्लिपिंग बना ली। पीड़ित युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी आंख, पेट, सिर आदि जगहों पर गंभीर चोट लगी है।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मंगलवार रात आरोपी नूर मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया।