फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'साहब, वह अप्राकृतिक संबंध बनाता था'

विज्ञापन
विज्ञापन
सहकर्मी से झूठी शादी का ढोंग रचाकर छह साल तक दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान युवक ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए।
विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया गया।

मूलरुप से केरल निवासी महिला ने सदर थाना पुलिस में दी शिकायत में बताया कि पंकज नामक शख्स गुड़गांव की एक निजी कंपनी में सीनियर मैनेजर के पद पर तैनात है। उसने बताया कि वह भी उसी कंपनी में जॉब करती थी।

युवती ने रो-रोकर बताई आपबीती

आरोप है कि छह साल पहले युवक ने उससे दिल्ली में मंदिर में शादी कर ली। जिसके बाद दोनों साथ में रहते थे। शादी के कुछ समय बाद आरोपी दहेज के लिए डिमांड करने लगा।

युवती ने कहा कि आरोपी उसके साथ मारपीट करता था और पिछले छह साल से दुष्कर्म के अलावा अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाता था। इस बारे में युवती की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भोंडसी जेल भेज दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार इससे पहले भी युवती की शिकायत पर आरोपी को कोर्ट के द्वारा जेल भेजा जा चुका है यहां से बाहर आने के बाद युवती की दोबारा शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पड़ोसियों ने घर में घुसकर युवतियों को छेड़ा

सदर थाना क्षेत्र में दो युवतियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। दोनों मामलों में पुलिस ने युवतियों की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक किसी कि गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

मालिबू टाउन में रहने वाली युवती ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले संजीव, रविंद्र, कामता, रामचंद्र, सुदर्शन, रामदीन ने उसके साथ छेड़छाड़ की। युवती ने आरोप लगाया कि सभी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

दूसरे मामले में मालिबू टाउन में रहने वाली युवती ने पड़ोस में रहने वाले अरुण नामक शख्स के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मामले की जांच कर रही महिला एएसआई मंजूशा देवी ने कहा कि दोनों मामलों में आरोपियों की तलाश की जा रही है जिसमें जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें