फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत बस पर चढ़ने की महिला को चुकानी पड़ी ऐसी कीमत जिसे जान कांप जाए रूह

Sat, 07 Oct 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

-बुरी तरह जख्मी महिला कापैर काटना पड़ा, गलती से दूसरे बस में हो गयी थी सवार, उतरने के दौरान चालक ने बस नहीं रोकी, पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार 
चलती डीटीसी बस से उतरने में बुजुर्ग महिला का पैर पहिए के नीचे आया  
- बुरी तरह जख्मी महिला का पैर काटना पड़ा, गलती से दूसरे बस में हो गयी थी सवार
- उतरने के दौरान चालक ने बस नहीं रोकी, पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार          
अमर उजाला ब्यूरो  
नई दिल्ली, 6 अक्तूबर 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गलत बस में चढने का खामियाजा एक बुजुर्ग महिला को अपना पैर गंवा कर चुकानी पड़ी। महिला डीटीसी की एक बस में सीलमपुर जाने के लिए सवार हुई। बस में चढने पर उसे पता चला कि बस वहां नहीं जा रही है, वह बस से उतरने लगी लेकिन चालक ने बस नहीं रोका।
विज्ञापन


चलती बस से उतरने के दौरान वह नीचे गिर गयी और बस का पिछला पहिया उसके पैर पर चढ़ गया। वह बुरी तरह जख्मी हो गयी। हालांकि चालक ने बस को रोककर महिला को अस्पताल पहुंचाया।

जहां इलाज के दौरान महिला का एक पैर काटना पड़ा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार घटना बृहस्पतिवार सुबह दरियागंज इलाके में हुई।
विज्ञापन


सीलमपुर की रहने वाली बिस्मिलाह(60) बृहस्पतिवार सुबह लोकनायक अस्पताल में भर्ती अपनी देवरानी को देखने के लिए आयी थी। अस्पताल से निकलकर वह डिलाइट बस स्टाप पर पहुंची। जहां से उसे सीलमपुर जाने वाली बस में सवार होना था।

इसी दौरान डीटीसी की एक बस वहां पहुंची। गलती से बिस्मिलाह उसमें सवार हो गयी। बस में सवार होने के बाद कंडक्टर ने उसे बताया कि बस सीलमपुर नहीं जाएगी और उसे उतरने के लिए कहा, लेकिन कंडक्टर ने चालक को बस रोकने के लिए नहीं कहा।

हड़बड़ाहट में बिस्मिलाह चलती बस से नीचे उतर गयी। इस दौरान वह अनियंत्रित हो कर सड़क पर गिर गयी। जब तक लोग शोर मचाते बस का पिछला पहिया उसके पैर पर चढ़ गया। चालक बस रोककर पीड़िता के पास पहुंचा और उसे लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया।

महिला का पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया था। डॉक्टरों की सलाह पर उसका पैर काट दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें