फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर की महिला की हत्या!

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के नरेला क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर दी गई। महिला का शव उसके घर से बरामद किया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह नरेला इलाके के एक घर से एक महिला की लाश बरामद की गई जिसकी हत्या उसके घर में ही कर दी गई।

महिला के अलावा घर से मृतका की मां को भी जख्मी हालत में पाया गया। घायल मां को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पत‌ि से अलग रह रही थी मह‌िला

पुलिस के अनुसार नरेला में मरी महिला काफी समय से अपने पति से अलग अपनी मां के घर में रह रही थी। कुछ विवादों के चलते उसने पति का घर छोड़ दिया था। घर में महिला और उसके माता‌-पिता रहते थे।

पिता की ड्यूटी नाइट शिफ्ट की होती है इसलिए वो सुबह घर आते हैं, रात में केवल मां-बेटी घर पर रहती थीं। रोजाना की तरह जब ‌पिता रविवार की सुबह घर पर आए तो उन्होंने बेटी को घर में मरा हुआ और पत्नी को जख्मी हालत में पाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची उसने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस अपनी शुरूआती जांच में जांच में घरेलू विवाद के कारण हत्या का शक जता रही है। हालांकि पुलिस ने इस मामले पर कुछ भी साफ-साफ कहने से इंकार किया और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने की बात कही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें