फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन में दिल्ली पुलिसकर्मी ने महिला से की बदसलूकी, पिटा 

Tue, 08 Mar 2016 06:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
Delhi Police
विज्ञापन
नई दिल्ली से पलवल तक सफर करने वाले दिल्ली पुलिसकर्मियों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही है। वर्दी का रौब झाड़ते हुए वह आए दिन महिलाओं से बदसलूकी करते हैं।
विज्ञापन


ताजा मामला रविवार का है। नई दिल्ली से आगरा जा रही आगरा पैसेंजर ट्रेन में दिल्ली पुलिस के एक जवान ने महिला यात्री से बदसलूकी की। महिला ने कंट्रोल रूम को सूचना दी।

सूचना मिलने पर जीआरपी बल्लभगढ़ ने ट्रेन को अटेंड किया और स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही उसे उतारकर जमकर पिटाई की। बाद में महिला से माफी मांगने के बाद उसे छोड़ दिया गया। पिटने वाला पुलिसकर्मी पलवल में रहता है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार सुबह एक महिला 51901 आगरा पैसेंजर ट्रेन से मथुरा जा रही थी। बताया जाता है कि कोच में एक दिल्ली पुलिसकर्मी भी सफर कर रहा था। उसने जबरन सीट पर बैठने लगा।
विज्ञापन

स्टेशन पर ही पिटा

औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic
महिला ने जब मना किया तो वह वर्दी का रौब झाड़ते हुए बदसलूकी करने लगा। महिला ने कंट्रोल को फोनकर सूचना दी। ट्रेन के बल्लभगढ़ पहुंचने पर जीआरपीकर्मियों ने उसे अटेंड किया और दिल्ली पुलिसकर्मी को उतारकर उसकी पिटाई कर दी।

पिटने के बाद वह खुद को दिल्ली पुलिसकर्मी बताया। वह पलवल का रहने वाला था। बाद में महिला के शिकायत न देने और माफी मांगने के बाद उसे छोड़ दिया गया।

इसके पहले भी शटल ट्रेनों में महिला बोगी में दिल्ली पुलिसकर्मियों के जबरन सफर करने विरोध करने पर महिलाओं के साथ बदसलूकी करने की घटनाएं हो चुकी हैं।

बावजूद उनकी मनमानी पर रोक नहीं लग पा रही है। डीएसपी जीआरपी यादराम का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो ट्रेन में महिला कोचों की रेंडम चेकिंग की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें