दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में एक महिला ने पति को नशीला पदार्थ खिला कर उसका गला दबा दिया। वारदात के बाद उसकी पत्नी फरार हो गई।
संजय मलिक (41) को मैक्स बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने रविवार को नशीला पदार्थ खिलाकर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। भोलानाथ नगर, शाहदरा निवासी संजय की वर्ष 2004 में हर्ष मलिक से शादी हुई थी।