फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक ठीक करते हुए चेहरे पर पड़ी लाइट, गुस्से में युवक को चाकू से बुरी तरह गोदा

Mon, 11 Jul 2016 08:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चाकू से हमला
विज्ञापन
राजधानी में लोग छोटी-छोटी बातों पर एक दूसरे की जान लेने को उतारू हैं। नंद नगरी इलाके में महज बाइक की रोशनी (लाइट) एक युवक के चेहरे पर आने की वजह से उसने बाइक सवार को चाकू से गोद दिया। 
विज्ञापन


आधा दर्जन चाकू लगने के बाद पीड़ित मनीष श्रीवास्तव (24) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक मनीष अपने परिवार के साथ 320, नंद नगरी में रहता था। इसके परिवार में पिता कमल श्रीवास्तव, मां नीता, तीन भाई, चार बहनें व पत्नी बेटा व बेटी हैं। 
विज्ञापन


मनीष नंद नगरी में ही एक निजी बैंक में नौकरी करता था। करीब तीन दिन पूर्व शाम के समय मनीष गली में अपनी बाइक ठीक कर रहा था। इस बीच बाइक
विज्ञापन

छाती में मारे आधा दर्जन से ज्यादा चाकू

knife
इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ। बात बढ़ने पर मारपीट की नौबत आ गई। लोगों ने समझा-बुझाकर दोनों को शांत करा दिया। सुमित ने मनीष को देखने की धमकी दी थी। 

आरोप है कि शनिवार शाम के समय मनीष अपने दोस्त विकास के साथ बाइक से अंडे लेने गया था। इस बीच रास्ते में सुमित ने उसे रोक लिया। आरोप है कि कहासुनी के बाद सुमित ने मनीष के पेट और छाती में आधा दर्जन से अधिक चाकू मार दिए।

वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। इधर, विकास ने मामने की सूचना पुलिस व मनीष के परिजनों को दी। बेहद नाजुक हालत में मनीष को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें