फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के बाद नाबालिग की हत्या, खेत में मिले शव को देख शर्म से झुक गईं पुलिस की आंखें

Mon, 01 Jan 2018 11:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
घटना स्थल पर पूछताछ करते एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मासूम बच्ची घर से कूड़ा फेंकने के लिए निकली थी, कुछ दूर खेत में उसका शव ऐसे हाल में मिला, देखकर लोगों की आंखें शर्म से झुंक गईं। जानिए पूरी खबर...
विज्ञापन


घटना राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले की है। मोदीनगर के भोजपुर थाना इलाके के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी से रेप के बाद गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार सुबह करीब नौ बजे उस समय हुई जब किशोरी घर से दूर घेर में गोबर फेंकने गई थी। किशोरी का शव गन्ने के खेत में नग्न हालत में मिला। हालांकि पुलिस रेप से इंकार कर रही है। 

पढ़ें:- नाबालिग के साथ उसके घर में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया युवक, और फिर...
विज्ञापन


किशोरी के पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके आठ बच्चे हैं। सोमवार सुबह करीब नौ बजे किशोरी घर से थोड़ी दूर पर घेर में गोबर फेंकने गई थी। काफी देर बाद भी जब वह नहीं लौटी तो उसकी मां घेर पर आई। 

वहां बेटी के न मिलने पर मां ने घर आकर सूचना दी। इस पर परिजनों ने पड़ोसियों के साथ उसकी तलाश शुरू की, इस दौरान घेर के बराबर वाले गन्ने के खेत में किशोरी की चप्पल और तसला मिला। परिजनों की सूचना पर भोजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी की तलाश की।
विज्ञापन

घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक - फोटो : अमर उजाला
घेर के सामने गन्ने के एक खेत में किशोरी का शव मिला। महिला पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य करीब दो बजे घटना स्थल पर पहुंचे और जांच की। हालांकि पुलिस रेप की बात से इंकार कर रही है। सीओ राजकुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के सिर पर डंडे से वार किए गए हैं और इसके बाद गला दबाकर हत्या की गई। 

पढ़ें:- मां को किया कमरे में बंद, बेटी को बंधक बनाकर सामूहिक बलात्कार

परिजनों ने किशोरी के साथ गैंगरेप की आशंका जताई है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना स्थल पर खून पड़ा था। घटनास्थल को देखकर माना जा रहा है कि एक आरोपी इस वारदात को अंजाम नहीं दे सकता। किशोरी की चप्पल और तसला दूसरे खेत में पड़ा होने पर आशंका है कि उसे जबरन खींचकर दूसरे खेत में ले जाया गया था। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें