घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक
- फोटो : अमर उजाला
घेर के सामने गन्ने के एक खेत में किशोरी का शव मिला। महिला पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य करीब दो बजे घटना स्थल पर पहुंचे और जांच की। हालांकि पुलिस रेप की बात से इंकार कर रही है। सीओ राजकुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के सिर पर डंडे से वार किए गए हैं और इसके बाद गला दबाकर हत्या की गई।
पढ़ें:-
मां को किया कमरे में बंद, बेटी को बंधक बनाकर सामूहिक बलात्कार
परिजनों ने किशोरी के साथ गैंगरेप की आशंका जताई है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना स्थल पर खून पड़ा था। घटनास्थल को देखकर माना जा रहा है कि एक आरोपी इस वारदात को अंजाम नहीं दे सकता। किशोरी की चप्पल और तसला दूसरे खेत में पड़ा होने पर आशंका है कि उसे जबरन खींचकर दूसरे खेत में ले जाया गया था।